23 मार्च 2016 - 18:46
सीरिया के एतिहासिक पालमीरा नगर पर सेना का नियत्रण।

रूसी संचार माध्यमों ने पालमीरा नगर में आतंकी गुट दाइश पर सीरियाई सेना की नई सफलताओं की ओर संकेत करते हुए कहा है कि यह एेतिहासिक नगर स्वतंत्रता की कगार पर है।

रूसी संचार माध्यमों ने पालमीरा नगर में आतंकी गुट दाइश पर सीरियाई सेना की नई सफलताओं की ओर संकेत करते हुए कहा है कि यह एेतिहासिक नगर स्वतंत्रता की कगार पर है।
रूस के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को बताया है कि सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों ने तदमुर या पालमीरा नगर के निकट स्थित हया के पहाड़ी क्षेत्रों से आतंकियों को खदेड़ दिया है और अब यह क्षेत्र पूरी तरह से सेना के नियंत्रण में है। सेना और स्वयं सेवी बलों की इस कार्यवाही में आतंकी गुट दाइश के कम से कम 70 सदस्य मारे गए। इस बीच रूस की समाचार एजेंसी रशिया सिगोदीनिया ने रिपोर्ट दी है कि सीरियाई सेना ने स्वयं सेवी बलों की सहायता से दमिश्क़-पालमीरा राजमार्ग का नियंत्रण भी अपने हाथ में ले लिया है और पालमीरा नगर का छः किलो मीटर क्षेत्र दाइश के क़ब्ज़े से मुक्त हो गया है।
सीरियाई सेना की इस सफलता से क़रीतीन नगर से आतंकियों का संपर्क कट गया है और इस क्षेत्र से उन्हें हथियार और अन्य मदद मिलने की संभावना समाप्त हो गई है। रिपोर्टों के अनुसार इस समय पालमीरा के निकट सीरियाई बलों और दाइश के आतंकियों के बीच भीषण झड़पें हो रही हैं और आतंकी सेना को पालमीरा नगर में घुसने से रोकने की सिर तोड़ कोशिश कर रहे हैं।